NEET-UG Exam: अब 21 जून को दोबारा होगी नीट-यूजी परीक्षा

NEET-UG Examination: परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह परीक्षा पहले तीन मई को आयोजित की गई थी।
स्टालिन ने प्रधानमंत्री से किया नीट से छूट और अंकों के आधार पर प्रवेश की अनुमति देने का आग्रह
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 की धारा 14 में संशोधन करने के लिए एक अध्यादेश जारी करें ताकि 2026-2027 शैक्षणिक वर्ष के लिए नीट परीक्षा से छूट दी जा सके। स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को यह अनुमति भी दे कि वे छात्रों को योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दें। (भाषा)



