शहर-राज्य
Surajkund Fair: दिल्ली मेट्रो स्टेशन और डीएमआरसी एप पर उपलब्ध होंगे सूरजकुंड मेले के टिकट

Surajkund Fair 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) पहली बार अपने मोबाइल एप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूरजकुंड मेले के टिकट की बिक्री की सुविधा प्रदान करेगा। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है।
सूरजकुंड मेला सात फरवरी से
बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन मंच के अलावा डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन और सूरजकुंड मेला स्थल पर काउंटर पर भी टिकट उपलब्ध होंगे। 38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला सात से 23 फरवरी 2025 तक हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित होगा। इस मेले में हर साल की तरह इस साल भी लाखों देशी और विदेशी दर्शकों के आने की उम्मीद है। (भाषा)



