टॉप न्यूजदेश-दुनिया
Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 59 लोगों की मौत

नेपाल (Nepal) में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नेपाल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में हुई 59 लोगों की मौत 34 काठमांडू घाटी में हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ में 36 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 44 लोग लापता हैं जिनमें से 16 काठमांडू घाटी में लापता हैं। (भाषा)



