देश-दुनिया
Assam Flood: असम के सांसदों से मिले पीएम मोदी, बाढ़ के मौजूदा हालात पर की चर्चा

Assam News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली में असम के सांसदों से मिले और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के मौजूदा हालात पर चर्चा की। केंद्र प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

असम के सभी विधायकों ने बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन देने का संकल्प लिया, रायजोर दल ने नहीं भरी हामी
असम के रायजोर दल के विधायकों को छोड़कर राज्य के सभी विधायकों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने की मंगलवार को घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि वह और उपाध्यक्ष हब्बे टेरोन बाढ़ राहत के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



