राजनीति

Potato Price: आलू के गिरते दामों पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav: आलू के गिरते दामों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं, संसद के बाहर आलू के ढेर लगाकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया।

कहा, आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं, लेकिन किसानों की परेशानी-दिक्कतों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी जमीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसे वाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें।

भाजपा पर कसा तंज
उनके मुताबिक, भाजपाइयों की साजिश ही ये है कि वो किसानों की जमीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी कीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले कानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को खरीदने पर मजबूर हो जाएगा। भाजपा दल नहीं दलाल है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button