Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग

चुनाव आयोग (Election Commission) ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधासभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) की तारीख का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। यहां चुनाव एक ही चरण में होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 145 सीट चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
जानें, महाराष्ट्र की स्थिति
महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है। इसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल है। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी है। इसमें उद्धव बालासाहब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) है।
जानें, कब-क्या होगा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तरीखों का एलान करते हुए बताया कि राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
कुल 288 सीटें
बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए
वोटिंग – 20 नवंबर
नतीजे – 23 नवंबर
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
भाजपा – 103
शिवसेना (शिंदे गुट) – 40
शिवसेना (उद्धव गुट) – 15
एनसीपी (अजित गुट) – 43
एनसीपी (शरद पवार गुट) – 10
कांग्रेस – 43
अन्य – 34
महाराष्ट्र में सभी सियासी दल विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे हैं। इस बार कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



