खेल-मनोरंजन
Padmapriya: अभिनेत्री पद्मप्रिया बोलीं, तमिल फिल्म निर्देशक ने कई साल पहले मुझे मारा था थप्पड़

दक्षिण भारत की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मप्रिया (Padmapriya)ने कई साल पहले एक तमिल फिल्म के सेट का एक परेशान करने वाला अनुभव मंगलवार को साझा किया। उन्होंने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने उन्हें दूसरों के सामने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था।
अभिनेत्री ने केरल के कोझिकोड एक कार्यक्रम में कहा कि उस समय मीडिया में आई खबरों में झूठा दावा किया गया था कि उन्होंने निर्देशक को थप्पड़ मारा था और किसी ने यह नहीं पूछा कि अगर यह सच था तो उन्होंने फिल्म संघ से शिकायत क्यों की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



