टॉप न्यूज
Pahalgam Terror Attack: अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को किया फोन, कहा-कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक नहीं रुके

Pahalgam Terror Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय देश में न रहे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह
भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी।
पहलगाम हमले में लोगों की हुई थी मौत
मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। (भाषा)



