PM Modi New Zealand Visit: पीएम क्रिस्टोफर लक्सन बोले, पीएम मोदी अगले सप्ताह आएंगे न्यूजीलैंड

India-New Zealand: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शुक्रवार को भारत के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह देश की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आने की घोषणा की है। लक्सन ने यात्रा की तिथि का खुलासा किए बिना सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह न्यूजीलैंड की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
जानें, क्या कहा न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के मुताबिक, भारत दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और न्यूजीलैंड की आर्थिक समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है। हम अप्रैल में हुए न्यूजीलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौते के जरिए दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। इससे न्यूजीलैंड में ज्यादा नौकरियां मिलेंगी, निर्यात बढ़ेगा और आर्थिक विकास मजबूत होगा। इससे 1.4 अरब लोगों के बाज़ार में हमारे सामान और सेवाओं के निर्यात को बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे, जिससे न्यूजीलैंड के समुदायों में ज्यादा पैसा आएगा, नौकरियां पैदा होंगी और लोगों की आमदनी बढ़ेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



