देश-दुनिया

Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, अमेरिका हो सकता है रूसी तेल के मामले में भारत पर द्वितीयक शुल्क नहीं लगाए

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि हो सकता है कि अमेरिका रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने वाले देशों पर द्वितीयक शुल्क नहीं लगाए। ऐसी आशंकाएं थीं कि यदि अमेरिका ने द्वितीयक शुल्क लागू किया तो उससे भारत प्रभावित हो सकता था।

पुतिन से मुलाकात के दिन ट्रंप ने भारत-पाक विवाद सुलझाने का फिर किया दावा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शुक्रवार को शिखर सम्मेलन वाले दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार अपने उस दावे को दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। ट्रंप ने साथ ही भारत द्वारा रूसी तेल खरीदे जाने पर भी टिप्पणी की।

प्रतिनिधि सभा की विदेश संबंधी समिति के सदस्य ने कहा, भारत पर शुल्क लगाकर पुतिन को रोका नहीं जा सकेगा
अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (संसद के निचले सदन) की विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर शुल्क लगाने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रोका नहीं जा सकेगा और न ही यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का समाधान किया जा सकेगा।

भारत पर ट्रंप के टैरिफ ने दिल्ली को बीजिंग-मॉस्को धुरी की तरफ और अधिक धकेल दिया: बोल्टन
व्हाइट हाउस के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी बोल्टन ने कहा है कि रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ ने नई दिल्ली को बीजिंग-मॉस्को धुरी की तरफ और अधिक धकेल दिया है तथा वाशिंगटन का इस पर ध्यान न देना अनजाने में हुई गलती है। ट्रंप टैरिफ पर हर किसी की नजर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button