राजनीति
AAP: आप ने पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का राज्यसभा सभापति से किया अनुरोध

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने रविवार को राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन को एक पत्र भेजकर उच्च सदन के उन सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने हाल ही में आप छोड़कर भाजपा में विलय की घोषणा की है।
कहा, राज्यसभा के सात सदस्यों द्वारा उठाया गया कदम दल-बदल के समान
संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्यसभा के सात सदस्यों द्वारा उठाया गया कदम दल-बदल के समान है। उन्होंने कहा कि सदस्यों का कदम संबंधित कानून के प्रावधानों के विरुद्ध है। (भाषा)



