Chaitra Navratri: पीएम मोदी ने देशवासियों को चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर की दी शुभकामनाएं

Navasamvatsar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार न केवल भक्ति और आध्यात्मिकता का अवसर प्रदान करता है, बल्कि त्याग और आत्मसंयम की की भावना को भी मजबूत करता है।
नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं। शक्ति की आराधना का यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख, सौभाग्य, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले। जय अंबे जगदंबे मां।
नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



