देश-दुनिया

Delhi Fire: दिल्ली के पालम में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत; सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

Palam Fair: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग जाने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। साथ ही, सीएम ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

आग से बचने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी, अस्पताल में भर्ती
अधिकारियों ने बताया कि आग से बचने के लिए दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी और उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को सुबह करीब सात बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में घर पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने तथा अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू किया गया।

आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में देखा जा सकता है कि इमारत से काले धुएं के घने गुबार उठ रहे हैं, जबकि आग की लपटों ने इमारत के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि डीएफएस के कर्मियों ने तीन बच्चों सहित नौ लोगों को इमारत से बाहर निकाला, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आग की लपटों के कारण दो अन्य लोग इमारत से कूद गए थे। उनका फिलहाल अस्पताल में उपचार हो रहा है।

इमारत में एक बेसमेंट और पांच मंजिलें थीं
डीएफएस के अनुसार, इमारत में एक बेसमेंट और पांच मंजिलें थीं, जिसकी छत पर एक अस्थायी टीन की शेड बनी हुई थी। बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल का उपयोग कपड़े तथा सौंदर्य प्रसाधनों के भंडारण के लिए किया जा रहा था, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल आवासीय इकाइयां थीं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button