राजनीति
UP Politics: मायावती बोलीं, सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली पार्टी

UP News: उत्तर प्रदेश (यूपी) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली पार्टी है।

मायावती ने जयंती पर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की
मायावती ने जयंती पर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मायावती ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



