PM Modi Kolkata Rally: पीएम मोदी ने महिलाओं और युवाओं को सुरक्षा व रोजगार का किया वादा

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि राज्य से भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। एक नए बंगाल के लिए क्रांति शुरू होने का ऐलान करते हुए पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से कट-मनी संस्कृति और महाजंगल राज के अंत तथा सुरक्षा एवं रोजगार का वादा किया।
घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणमूल एसआईआर का विरोध कर रही
प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों से बने अपने वोट बैंक को बचाने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया का विरोध करने का आरोप लगाया।
टीएमसी ने केवल राष्ट्रपति मुर्मू का ही नहीं, बल्कि आदिवासियों और संविधान का भी किया अपमान
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करके सभी हदें पार करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि पार्टी ने न केवल राष्ट्र की प्रमुख का अपमान किया बल्कि देश के आदिवासियों और संविधान का भी अनादर किया।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य से भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
सरकार लोगों पर वैश्विक संघर्षों के पड़ने वाले प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए काम कर रही
सिलचर में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक संघर्षों के कारण लोगों पर पड़ने वाले प्रभावों को न्यूनतम करने के लिए काम कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



