Operation Sindoor: राजनाथ सिंह बोले-हमारे जवानों ने आतंकवादियों को उनका धर्म देखकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा

Rajnath Singh In Jodhpur: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया और निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक हमले किए। जोधपुर में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं की ऊर्जा और संकल्प ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमने देखा है। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
कहा, भारत वसुधैव कुटुंबकम् के सिद्धांत में विश्वास करता है
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम् के सिद्धांत में विश्वास करता है और जाति, पंथ या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता, लेकिन आतंकवादियों ने लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया। हम पूरे विश्व को ही अपना परिवार मानते हैं। जाति, धर्म, पंथ के नाम पर हम भेदभाव करने वाले नहीं हैं, लेकिन आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा। लेकिन हमारी सेना के जवानों ने आतंकवादियों को शह देने वालों और आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त लोगों को मारा, उनका धर्म देखकर नहीं मारा बल्कि उनका कर्म देखकर मारा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



