देश-दुनिया

Holi: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने ऐसे मनाई होली

Holi 2026: हरियाणा में बुधवार को होली मनाई गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर रंग, उमंग, उत्साह और नई तरंग के पावन पर्व होली की प्रदेश के मेरे सभी परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने संत कबीर कुटीर पर आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों और पुष्पों की होली खेलते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली प्रत्येक जीवन में आनंद, सकारात्मकता और नई ऊर्जा के रंग भर दे तथा हमारे आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को और सुदृढ़ बनाए।

चंडीगढ़ के लोक भवन में मनाई होली
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने चंडीगढ़ के प्रदेश लोक भवन में होली मनाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस दौरान मौजूद रहे। हरियाणा लोक भवन चंडीगढ़ में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष एवं उपस्थित सभी सम्मानित जनों को रंगों के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश के अपने परिवारजनों के साथ होली खेलकर उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश को और प्रगाढ़ किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button