देश-दुनिया

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा-स्वयं को प्रौद्योगिकी का गुलाम न बनने दें, उसका उपयोग क्षमता बढ़ाने में करें

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विद्यार्थियों को अपने आप को प्रौद्योगिकी का गुलाम नहीं बनने देना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करना चाहिए। पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में कहा कि मोबाइल फोन उन कुछ बच्चों के मालिक बन गए हैं, जो उनके बिना या टेलीविजन स्क्रीन के बिना खाना भी नहीं खा सकते।

यह भी कहा प्रधानमंत्री ने
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अद्भुत प्रतिभा के धनी हमारे विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य भी यही है कि कैसे वे अपनी प्रतिभा और कौशल का सार्थक इस्तेमाल कर सकते हैं।
विद्या वितर्को विज्ञानं स्मृतिस्तत्परता क्रिया।
यस्यैते षड्गुणास्तस्य नासाध्यमतिवर्तते॥ (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button