क्राइम
Punjab News: पंजाब के तरनतारन में विधि महाविद्यालय के छात्र ने छात्रा की हत्या के बाद खुद को गोली मारी

Punjab Crime: पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को विधि के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कक्षा के भीतर चलाईं गोलियां
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगबीर सिंह ने बताया कि प्रिंस राज ने कक्षा के भीतर संदीप कौर पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


