देश-दुनिया

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर ममता बनर्जी ने संविधान को बरकरार रखने के लिए सामूहिक सतर्कता का किया आह्वान

Republic Day 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल संवैधानिक मूल्यों के प्रति नयी प्रतिबद्धता का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए सामूहिक सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया।

स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित
ममता ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में नागरिकों से संविधान में निहित मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आग्रह किया। कहा कि देश को बहुलता, विविधता, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव की दिशा में प्रयास करना चाहिए। आज मुझे वह पुरानी कहावत याद आ रही है, स्वतंत्रता की कीमत निरंतर सतर्कता है। मैं आज सभी से इस सतर्कता का पालन करने का आग्रह करती हूं। हमारा गणतंत्र और हमारा संविधान आज हमारी सामूहिक सतर्कता की मांग करते हैं। ममता ने इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के सशस्त्र बलों और आम नागरिकों को सलाम किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button