क्राइम

Noida News: नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Noida Crime: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इनसे चोरी का सामान अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मोबाइल फोन व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
चेकिंग के दौरान थाना सूरजपुर पुलिस व चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार कर इनसे चोरी की अलग-अलग घटनाओं से संबंधित कुल 22865 रुपये नगद, चोरी किया हुआ मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट लगी), ताला तोड़ने के उपकरण व अवैध हथियार बरामद किए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button