क्राइम
Delhi News: दिल्ली में एएसआई की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक फर्जी वेबसाइट बनाकर देशभर के छात्रों को चपत लगाने की साजिश रची थी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी कुलदीप (30) और पीयूष (25) के रूप में हुई है। कुलदीप बी. कॉम स्नातक है और एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि पीयूष बी टेक (कंप्यूटर साइंस) स्नातक है और उसने ही यह फर्जी वेबसाइट बनाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



