Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, एक्यूआई 386 रहा

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई और शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 16 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह बहुत खराब श्रेणी में रही।
दिल्ली के मंत्री ने निर्माण प्रतिबंध के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी के करीब बने रहने के मद्देनजर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और निर्माण प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)



