क्राइम
Rajasthan News: अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Rajasthan Crime: ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन ठगी के मामले सामने आते हैं। राजस्थान के झालावाड़ की पुलिस ने अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक ऐंठे
अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह बेरोजगारों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक ऐंठ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहे हैं, फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


