देश-दुनिया

Govardhan Puja: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, दीपावली के दिन से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर हैं और उन्होंने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवर्धन पूजा की।

गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा की
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गोमाता हमारी आस्था एवं संस्कृति की आधार, प्रकृति, पर्यावरण और परंपरा की पोषक शक्ति हैं। भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था की प्रतीक एवं गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में गोमाता की विधि-विधान से पूजा की तत्पश्चात गोवंशों को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button