देश-दुनिया

Earthquake: गुजरात के कच्छ और मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Earthquake News: गुजरात के कच्छ और मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कच्छ जिले में रविवार को 3.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। आईएसआर ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि भूकंप अपराह्न 12 बजकर 41 मिनट पर आया और इसका केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए
बांग्लादेश में रविवार को चार तीव्रता का भूकंप आने के बाद इसके झटके मेघालय में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश से लगती मेघालय की सीमा के पास भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11.49 बजे भूकंप महसूस किया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button