देश-दुनिया
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो जवान शहीद

Kulgam News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और दो सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गुडार वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



