देश-दुनिया

Narendra Modi: पीएम मोदी मंगलवार को आपदा प्रभावित हिमाचल और पंजाब का करेंगे दौरा, अगले सप्ताह कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब जाकर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

अमन अरोड़ा की पीएम मोदी से अपील 20 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करें
पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि राज्य के दौरे के समय वह बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करें।

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह कोलकाता में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन के पहले दिन थलसेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। सम्मेलन में ऑपरेशन सिंदूर के विभिन्न पहलुओं और भारत की सैन्य शक्ति को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button