क्राइम

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड में मृतका का ससुर और जेठ गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए 26 वर्षीय निक्की की कथित तौर पर हत्या के मामले में उसके ससुर और जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों की पहचान सतवीर भाटी (55) और रोहित भाटी (28) के रूप में हुई है, जिन्हें कासना पुलिस ने एक गुप्त सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर सिरसा टोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

उन्हें मर्सिडीज और 36 लाख रुपये चाहिए थे: दहेज के लिए मारी गई महिला के परिवार का आरोप
ग्रेटर नोएडा में पति और ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर आग लगाकर मारी गई 26 वर्षीय निक्की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले मर्सिडीज कार और 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। निक्की के पिता ने कहा कि उनकी मांगें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थीं और वे हमसे 36 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे।

हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
गौतमबुद्धनगर जिले में 36 लाख रुपये के दहेज के लिए अपनी पत्नी को कथित रूप से आग लगाने के आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।गौतमबुद्धनगर जिले के पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विपिन भाटी को अपराह्न करीब 1.30 बजे नियमित चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की।

36 लाख रुपये के दहेज के लिए महिला को बाल पकड़कर घसीटा और आग लगा दी, पति गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button