राजनीति

Pooja Pal: पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर माफियाओं को बचाने का किया दावा, जान को खतरा होने का आरोप दोहराया

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित कौशांबी जिले के चायल की विधायक पूजा पाल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी जान को माफियाओं और सपा द्वारा कथित रूप से संरक्षण प्राप्त गुंडों से खतरा है।

पति राजू पाल की हत्या का किया जिक्र
अखिलेश यादव को संबोधित एक पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पूजा पाल ने सपा शासन के दौरान 2005 में अपने पति राजू पाल की हत्या का जिक्र किया और पार्टी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

सपा ने पार्टी से जान का खतरा होने के पूजा पाल के आरोपों की जांच की मांग की
समाजवादी पार्टी (सपा) ने पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के सपा से जान का खतरा होने के आरोपों की केंद्रीय गृह मंत्रालय से रविवार को जांच करने का अनुरोध किया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गये एक पत्र में पूजा पाल के आरोपों को निराधार और अमर्यादित बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि पूजा पाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनको जान मारने की धमकी कौन दे रहा है। यूपी में पूजा पाल इन दिनों चर्चा में हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button