Delhi Dwarka Fire: दिल्ली के द्वारका में फ्लैट में आग लगने से पिता और दो बच्चों की मौत

Delhi Dwarka Fire: दिल्ली में द्वारका इलाके में मंगलवार को एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लगने से एक शख्स और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। वे घबराहट में अपने फ्लैट से कूद पड़े, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी आग
दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, द्वारका सेक्टर 13 स्थित सबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंच गई हैं।
आग की चपेट में आने से इनकी हुई मौत
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके पिता यश यादव, उम्र 35 साल ने भी बालकनी से छलांग लगा दी और उन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



