अजब-गजब
Ajab Gajab: एक जैसे नाम होने से जेल से जमानत वाले कैदी की जगह कुकर्म का आरोपी रिहा

Ajab Gajab: हरियाणा में फरीदाबाद की नीमका जेल में दो कैदियों के नाम और उनके पिता के नाम एक जैसे होने के कारण, नौ वर्षीय बच्चे से कई बार कुकर्म करने के आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि रिहाई मार-पीट के आरोपी की होनी थी।
जाने, क्या है मामला
नितेश पांडेय (27), पुत्र रवींद्र पांडेय, को अक्टूबर 2021 में नौ वर्षीय बच्चे से कई बार कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दूसरे नितेश (24), पुत्र रवींद्र, को गत रविवार को घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)



