शहर-राज्य

Kanpur News: दीवाली पर मंदिर के दीये से घर में लगी आग, दम घुटने से कारोबारी, पत्नी व नौकरानी की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानपुर (Kanpur) जिले के काकादेव इलाके मे एक कारोबारी, उनकी पत्नी और उनकी नौकरानी की घर में आग लगने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, काकादेव थाना क्षेत्र के पांडु नगर में स्थित घर में बने लकड़ी के मंदिर में सुबह करीब तीन बजे आग लग गई।

दम घुटने से हुई मौत
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि काकादेव थाना क्षेत्र क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी संजय श्याम दासानी दीपावली की रात करीब 2:30 बजे अपने घर पर पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने घर के लकड़ी के मंदिर पर दीपक जलाया हुआ था। पूजा करने के बाद कारोबारी संजय श्याम दासानी उसकी पत्नी कनिका दासानी और नौकरानी छवि चौहान सो गए। इसी दौरान लकड़ी के मंदिर में जल रहा दीपक गिर गया और आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने तीनों को दम घुटने की वजह से मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button