राजनीति
Narendra Modi: पीएम मोदी ने आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा देने के वादे को पूरा किया: भाजपा

PM Modi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल रहे आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा देने और उनके सुरक्षित ठिकानों को तबाह करने का अपना वादा पूरा किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवादददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि भारत आतंकियों को उनके घरों में घुसकर मारेगा और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर देगा। (भाषा)



