देश-दुनिया

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ दिया गया अंजाम: भारतीय वायुसेना

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे सौंपे गए कार्यों को सटीकता के साथ और राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

सात मई को शुरू किया गया था अभियान
पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को नष्ट करने के लिए सात मई को यह अभियान शुरू किया गया था। पाकिस्तानी हमलों के बाद सभी जवाबी कार्रवाइयां ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गईं।

ऑपरेशन अभी जारी है
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है। उसने कहा कि चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी समय आने पर दी जाएगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और अपुष्ट सूचनाओं को फैलाने से बचने का आग्रह किया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button