देश-दुनिया
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय हमलों में सौ आतंकी मारे गए : राजनाथ सिंह

Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय हमलों में 100 आतंकी मारे गए।
योजना के अनुरूप लक्ष्यों को सटीक हमला कर नष्ट किया गया : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करके इतिहास रच दिया है। (भाषा)



