देश-दुनिया

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब, राजस्थान हाई अलर्ट पर, छुट्टियां रद; स्कूल बंद

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद पंजाब और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि दोनों राज्य पड़ोसी देश के साथ सीमाओं को साझा करते हैं। पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर जबकि राजस्थान लगभग 1,070 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने दी जानकारी
सरकार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और उसके बाद की स्थिति पर बृहस्पतिवार को एक सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं को जानकारी दे रही है। गत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और विपक्षी नेताओं की पिछले एक पखवाड़े में यह दूसरी बैठक है।

हमने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता प्रकट की, राहुल गांधी ने उठाई विशेष सत्र की मांग: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि विपक्ष देश के सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रख रहे हैं: अमेरिकी सेना अधिकारी
अमेरिकी सेना के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद अमेरिका स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रख रहा है।

ब्रिटेन की संसद में भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर चर्चा, तनाव कम करने की अपील
पहलगाम आतंकी हमले और इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई भारत की कार्रवाई के मद्देनजर दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर ब्रिटेन की संसद में लंबी चर्चा हुई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button