Congress CWC Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे ने गैर जिम्मेदार नेताओं को चेताया, रिटायर हो जाना चाहिए

Congress CWC Meeting In Gujarat: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावों में कथित जालसाजी के विषय को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और अपनी पार्टी में जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जिम्मेदारी नहीं निभाने वालों को रिटायर हो जाना चाहिए।
अधिवेशन से राजनीतिक, सामाजिक न्याय और संगठन सृजन की रूपरेखा पेश करेगी कांग्रेस
कांग्रेस का अधिवेशन बुधवार को यहां साबरमती के तट पर होगा, जिसमें मुख्य विपक्षी दल कम से कम दो प्रस्तावों के माध्यम से अपना राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण सामने रखने के साथ ही संगठन सृजन की रूपरेखा पेश करेगी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत पर अपने दावे को मजबूती से रखा
पार्टी ने इससे एक दिन पहले मंगलवार को अपनी विस्तारित कार्य समिति की बैठक से सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत पर अपने दावे को मजबूती से रखा और कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री हमारे सरदा’ हैं और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी सांप्रदायिकता, धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजन की राजनीति के खिलाफ संघर्ष करने के लिए कमर कस चुकी है। (भाषा)



