Weather Update: दिल्ली में इस मौसम की पहली उष्ण लहर दर्ज, दो दिन के लिए येलो चेतावनी जारी

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम की पहली उष्ण लहर सोमवार को दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दो दिन के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है।
तिहाड़ में गर्मी के मौसम में कैदियों को नींबू और गर्मी से बचाने वाली चादरें दी जाएंगी
दिल्ली की तिहाड़ जेल में गर्मी के मौसम में कैदियों को ठंडक पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने योजना तैयार की है, जिसके तहत कैदियों को प्रतिदिन दो नींबू और गर्मी से बचाने वाली चादरें उपलब्ध कराई जाएंगी।
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, फिलहाल राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। (भाषा)



