क्राइम
Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सांप के जहर मामले में प्राथमिकी और कार्यवाही रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 2023 में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी और उससे जुड़ी कार्यवाही को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।
जानें, क्या कहा खंडपीठ ने
न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने कहा कि यह मामला कानून के तहत टिक नहीं सकता, क्योंकि वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत शिकायत अधिकृत व्यक्ति द्वारा दाखिल नहीं की गई थी। (भाषा)



