राजनीति
Delhi Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली देने का किया वादा

कांग्रेस (Congress) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई, तो राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 500 रुपये में एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी।
इन नेताओं ने की घोषणा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। (भाषा)



