राजनीति

OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Haryana News: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakesh Chautala) का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम (Gurugram) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। ओपी चौटाला के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है।

दिल का दौरा पड़ा, नहीं बचाया जा सका
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। (भाषा)

पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिका है कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button