देश-दुनिया
Russia-Ukraine War: केरल की महिला रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में फंसे अपने पति को स्वदेश लाने की लगा रही गुहार

Kerala: भारत में केरल के त्रिशूर के इलेक्ट्रीशियन बिनिल टीबी सात महीने पहले रूस चले गए थे, उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें बेहतर नौकरी और ज्यादा वेतन मिलेगा। उस समय उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही थी। अब बिनिल रूस-यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में फंस गए हैं और पत्नी उन्हें स्वदेश लाए जाने की गुहार लगा रही है।
अधिकारियों से मांगी मदद
बिनिल के रिश्तेदारों ने बताया कि यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्र, जो अब रूस के नियंत्रण में है, में कहीं फंसे बिनिल और उनके रिश्तेदार जैन टीके के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान खो गया है जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि वे दोनों स्वेदश वापसी के लिए अधिकारियों से मदद मांग रहे हैं। (भाषा)



