राजनीति

Bangladesh: शेख हसीना ने यूनुस शासन को बताया फासीवादी, अत्याचारों के खिलाफ न्याय का लिया संकल्प

Bangladesh News: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश के अंतरिम प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए इसके मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर आतंकियों और कट्टरपंथियों को बिना रोक-टोक के काम करने की अनुमति देने वाला फासीवादी प्रशासन चलाने का आरोप लगाया। हसीना ने रविवार को लंदन में अवामी लीग के विदेशी समर्थकों की एक सभा को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए यूनुस पर जुलाई-अगस्त में हुई उस उथल-पुथल का मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया, जिसने उनकी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने यूनुस और उनके सहयोगियों को बांग्लादेशी कानून के तहत न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प लिया।

विदेश सचिव स्तरीय बैठक: भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई
भारत ने सोमवार को विदेश सचिव स्तर की बैठक में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताते हुए ‘सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनयिक संपत्तियों पर हमलों की खेदजनक घटनाओं’ का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ यह बैठक की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button