शहर-राज्य
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: नायब सिंह सैनी ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में पटेल के योगदान को किया याद

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 560 से अधिक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में सरदार पटेल का ‘‘बहुत बड़ा’’ योगदान था और उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए ‘‘उत्कृष्ट कार्य’’ किया।

भारत के पहले गृहमंत्री एवं ‘लौह पुरुष’ के नाम से मशहूर सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सैनी ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता की नींव रखी। वर्ष 2014 से सरदार पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। (भाषा)



