फोटो-वीडियो

Diwali: देशभर में दीवाली की धूम, तस्वीरों में देखिए किसने-किस तरह मनाया त्योहार

भारत (Bharat) में बृहस्पतिवार को दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो। पीएम मोदी ने गुजरात में कच्च और क्रीक क्षेत्र में सैनिकों संग दीवाली मनाई।

पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ दीवाली मनाई

पीएम मोदी ने दीवाली पर क्रीक क्षेत्र में एक अस्थायी सीमा चौकी पर सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की।

अमित शाह ने हनुमान जी के दर्शन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की
अमित शाह ने दीपावली पर सालंगपुर (गुजरात) के श्री कष्टभंजन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन व पूजन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। साथ ही, यहां 200 करोड़ से निर्मित 1150 से अधिक कमरों का ‘गोपालानंद स्वामी यात्रिक भवन’ का शुभारंभ किया। यह भवन दूर-दराज के यात्रियों को आश्रय प्रदान कर उनके दर्शन को सुगम बनाएगा।

योगी ने रामलला की पूजा कर सबके कल्याण की प्रार्थना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली पर अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन व पूजन कर सबके कल्याण की प्रार्थना की है।

नायब सैनी ने वृद्धजनों के साथ मनाई दीपावली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा बांसी वाला वृद्ध आश्रम, लाडवा में अपने परिवार के वृद्धजनों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button