देश-दुनिया

Dholpur Accident: राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर में शनिवार की रात सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिससे आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बाड़ी थाना क्षेत्र में सुन्नीपुर के पास हुई जब ग्वालियर से जयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे में इनकी गई जान
गुमट निवासी इरफान ऊर्फ बंटी (38) का टेंपो शादी समारोह के बाद परिवार समेत अपने घर लौट रहा था। सुन्नीपुर के पास बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिला और आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त इरफान उर्फ बंटी (38), उसकी पत्नी जूली (34), बेटी आसमा (14), बेटा सलमान (8), साकिर (6), इरफान का भतीजा बेटा सानिफ (9), अजान (5), जरीना (35), उनकी बेटियां आसियाना (10), सूफी (7), परवीन (32), बेटा दानिश (10) के रूप में हुई है। वहीं साजिद (10) को घायल हालत में धौलपुर से जयपुर रेफर किया गया।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button