राजनीति
Mayawati Birthday: 70वें जन्मदिन पर मायावती बोलीं, सभी चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा

BSP : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 सहित देश में होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

कहा, किसी भी पार्टी के साथ किसी भी चुनाव में किसी प्रकार का गठबंधन नहीं किया जाएगा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी चुनाव अकेले लड़ना अधिक उचित समझा है। किसी भी पार्टी के साथ किसी भी चुनाव में किसी प्रकार का गठबंधन नहीं किया जाएगा। (भाषा)



