देश-दुनिया
Delhi News: अरविंद केजरीवाल बोले, चिंता न करें मैं आ गया हूं, सभी लंबित काम शुरू होंगे

दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi), आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने वीरवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।
कहा, दिल्ली की सड़कों की होगी मुरम्मत
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें, मैं आ गया हूं और हम सभी लंबित काम शुरू करेंगे। अभी हम दिल्ली विश्वविद्यालय में खड़े हैं, यहां की सड़क टूटी हुई है, मैंने मुख्यमंत्री आतिशी से बात की है, इसे तुरंत ठीक किया जाएगा। दिल्ली की अन्य सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



