क्राइम

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने पति के साथ हनीमून पर जाने की टिकट बुक कराई थी, लौटने की नहीं: राजा रघुवंशी की मां

Raja Raghuvanshi Murder Case: सनातन संस्कृति में शादी को पवित्र रिश्ता माना गया है। अग्नि के सामने वर-वधू सात फेरे लेते हैं और सात वचन एक-दूसरे को देते हैं, इसके बाद ही शादी संपन्न होती है। ये बंधन सात जन्मों का होता है और सभी शुभ कार्य सात की संख्या में होते हैं, इसीलिए फेरे और वचन भी सात ही होते हैं। मगर आज कल का लव ऐसा है कि शादी के बाद कुछ दिन भी नहीं चल पाता है। पत्नी ही प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले लेती है। हम बात कर हैं राजा रघुवंशी हत्याकांड की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने ही पति राजा रघुवंशी की जान ले ली।

साजिशकर्ता की मां बोली, राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से लौटने के बाद बुरी तरह रोया था मेरा बेटा
मध्य प्रदेश में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की मां ने मंगलवार को दावा किया कि उसका बेटा बेकसूर है और उसे इस मामले में फंसाया गया है। वारदात के कथित साजिशकर्ता की मां ने यह भी कहा कि रघुवंशी की अंत्येष्टि से घर लौटने के बाद उसका बेटा बुरी तरह रोया था और उसने उसे ढाढ़स बंधाया था।



पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही की थी शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या
शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही की
शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही की। खुद को मृत बताने के लिए उसने अपनी जैकेट खाई में फेंक दी, लेकिन फिर शिलांग पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। 16 दिन तक सोनम पुलिस से छिपती रही, लेकिन बीते 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेजा गया
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल 23 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया जिसने उसे सात दिन के लिए मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेज दिया। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: एक संदिग्ध आरोपी ललितपुर से गिरफ्तार, मेघालय पुलिस गाजीपुर पहुंची
मेघालय के शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड से संबंधित एक संदिग्ध आरोपी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। उधर, मेघालय पुलिस की एक टीम सोमवार शाम गाजीपुर पहुंची, जहां रघुवंशी की हत्या की कथित आरोपी उसकी पत्नी सोनम ने गाजीपुर जिले के नंदगंज पुलिस थाना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

सोनम के पड़ोसियों को राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में ले गया था हत्याकांड का आरोपी : चश्मदीद
मेघालय पुलिस द्वारा राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति इंदौर के 29 वर्षीय इस ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी सोनम के मायके के पास रहने वाले लोगों को अपने साथ ले गया था। इस वाकये के एक चश्मदीद ने सोमवार को यह जानकारी दी। मेघालय पुलिस का कहना है कि राज्य में हनीमून के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की हत्या में उसकी पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।

सोनम ने पति के साथ हनीमून पर जाने की टिकट बुक कराई थी, लौटने की नहीं : राजा रघुवंशी की मां
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बीच, मृतक की मां ने सोमवार को दावा किया कि पूर्वोत्तर के राज्य में अपने पति के साथ हनीमून पर जाने की योजना उनकी बहू सोनम ने बनाई थी, लेकिन उसने वहां से वापसी का टिकट बुक नहीं कराया था।

मप्र : मुख्यमंत्री ने सोनम रघुवंशी के लापता होने की सीबीआई से जांच कराने का किया आग्रह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें। सोनम रघुवंशी (25) अपने पति राजा रघुवंशी (29) के साथ हनीमून के लिए मेघालय गई थी। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में 23 मई को एक ‘होमस्टे’ से बाहर निकलने के कुछ घंटों बाद सोनम लापता हो गई थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button